क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व घूमने आए हैं। मंगलवार दोपहर बैहर के बिरसी एयर स्ट्रीप पर चार्टर्ड प्लेन से परिवार और मित्रों के साथ धोनी यहां पहुंचे। वे यहां 31 जनवरी तक बंजाराटोला रिसॉर्ट में रुकेंगे। धोनी के टाइगर रिजर्व पहुंचने के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व घूमने मंडला पहुंचे, 31 तक यहां रुकेंगे