भारतीय जनता पार्टी के किसान आक्रोश आंदोलन में कार्यकर्ता हुड़दंग पर उतर आए। सोमवार दोपहर 3 बजे कोठी क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ता सरकारी वाहन पर चढ़ गए। ज्यादा दबाव से वाहन को नुकसान पहुंचा है। वाहन की हैडलाइट टूट गई।
यहां भाजपा किसानों को फसल ऋण योजना का लाभ नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। कोठी पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा बढ़ा तो एडीएम डॉ.आरपी तिवारी ने सभी की सांकेतिक गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। इसके बाद विजयवर्गीय सहित सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ.मोहन यादव, पारस जैन, बहादुरसिंह चौहान को गिरफ्तार करने के लिए वाहनों में बैठाया। तभी कुछ कार्यकर्ता फालोअप वाहन पर चढ़ गए। नारेबाजी करने लगे।